फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विस चुनाव पर भाजपा ने किया मंथन

Tue, 09 Jul 2024 06:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। विधानसभा कलायत के सबसे बड़े गांव बालू में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं हरियाणा सरकार में पर्यावरण अपीलीय प्राधिकारी के विशेषज्ञ सदस्य डाॅ. सुखदेव कुंडू ने शिरकत की।

इस मौके पर कुंडू ने दावा करते हुए कहा कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने जा रही है। लोकसभा के चुनावों में इस बार कलायत विधानसभा से परिणाम अपेक्षित नहीं रहे हैं। हम सभी को मिल कर उन कारकों को समझ कर उन पर विजय पाना है, जो परिणाम भाजपा के पक्ष में लेकर आएं।
विज्ञापन


पन्ना प्रमुख तक के हर कार्यकर्ता को चुनावों तक अपनी अपनी ड्यूटी पूरी सतर्कता से निबाहना है ताकि भाजपा पूर्व की तरह से कलायत विधानसभा सीट पर अपना परचम लहरा सके। डाॅ. कुंडू ने कार्यकर्ताओं से कहा कि परिस्थितियां हमारे पक्ष में हैं बस हमें पूरी तन्मयता व लगन से धरातल पर कार्य कर पार्टी की नीतियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। ग्राम सचिवालय रापडिया पट्टी गांव बालू में आयोजित बैठक में बालू तीनों पट्टियों के अलावा आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में मुख्य रूप से भारतीय किसान संगठन कैथल के पूर्व जिला अध्यक्ष कर्म सिंह, सरपंच प्रतिनिधि बिंद्र रापड़िया, पाला रापड़िया, दीपक राठौड़, सतपाल फौजी, पंडित कूड़ा राम, मास्टर रामफल, संदीप रापड़िया, सोहन मोर, विक्रम राविश, किताब सिंह मोर, मांगे राम मोर, शमशेर रापडिया, जीता मोर, दीप रापड़िया, मोंटी रापड़िया, सोनू रापड़िया, ज्ञान सिंह, चंद्र भान भिंडरवाल, प्रकाश पंडित, सतपाल पंडित आदि मौजूद रहे।

यह भारतीय जनता पार्टी यानी भाजपा की एक अवधारण है, जिसमें किसी एक कार्यकर्ता को पन्ना यानी पेज प्रमुख बनाया जाता है और उसे मतदाताओं से संपर्क करने की जिम्मेदारी दी जाती है।
विज्ञापन


पन्ना प्रमुख को जानें ः पन्ना का आशय एक पेज से है। दरअसल, मतदान प्रतिशत बढ़ाने और अपने पक्ष में ज्यादा से ज्यादा वोट डलवाने के लिए भाजपा की एक खास रणनीति है। इसके तहत हर क्षेत्र की मतदाता सूची के एक पेज के लिए एक मुखिया बनाया जाता है। इसके एक पेज पर आमतौर पर 30 मतदाताओं के नाम होते हैं। उस पेज पर शामिल सभी मतदाताओं से संपर्क करने का जिम्मा इसी पन्ना प्रमुख के पास होता है। ये मतदाताओं से व्यक्तिगत तौर पर या फिर फोन के जरिए संपर्क करते हैं और उन्हें अपनी पार्टी की नीतियों से अवगत कराने के साथ ही साथ ज्यादा से ज्यादा मतदान करने के लिए प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें