फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जैव विविधता संरक्षण को बताया जरूरत

Sat, 17 May 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद/कैथल। राजौंद में खंड एवं विकास अधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड अध्यक्ष रणदीप सिंह जौहर एवं सदस्य सचिव अतुल जे सिरिस्कर के मार्गदर्शन में जैव विविधता प्रबंधन समितियों के पुनर्गठन के लिए खंड स्तरीय बैठक हुई।
विज्ञापन

इस अवसर पर रविंद्र ने कहा कि जैव विविधता संरक्षण आज की बहुत बड़ी जरूरत है। इसके लिए जैव विविधता अधिनियम 2002 के प्रावधानों का सही ढंग से क्रियान्वयन जरूरी है।

इसके लिए उन्होंने सभी समिति सदस्यों से अपील की कि वे जैव विविधता प्रबंधन समिति में इच्छुक लोगों को शामिल करना सुनिश्चित करें, जिससे जैव विविधता अधिनियम के प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। इस बीच हरियाणा राज्य विविधता बोर्ड, जिला समन्वयक रेखा रानी ने जैव विविधता के प्रकार, स्थिति , संरक्षण एवं इसके महत्व व जैव विविधता प्रबंधन आदि की जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें