फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आरोपी से बाइक और मोबाइल बरामद

Sun, 17 Aug 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। थाना चीका क्षेत्र में हुई छीना-झपटी की वारदात का खुलासा करते हुए एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने एक आरोपी को काबू किया है। आरोपी की पहचान अलीपुर, जिला पटियाला (पंजाब) निवासी किरपाल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दो अगस्त को गांव खरौदी निवासी मतेरी देवी बैंक से रुपये निकालकर लौट रही थी। तभी विश्वकर्मा चौक, खरौदी रोड के पास बाइक सवार युवक उसका झोला छीनकर भाग गया। झोले में 10 हजार रुपये, पासबुक और मोबाइल फोन था। जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक, एक चोरी की बाइक और छीने गए चार मोबाइल फोन बरामद किए गए। आरोपी द्वारा प्रयुक्त बाइक थाना सीवन क्षेत्र से चोरी की गई थी। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

दो चोर काबू कर बरामद की बाइक
कैथल। थाना कलायत पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों अंकुश उर्फ अश्वनी व अंकित को गिरफ्तार कर लिया। शिकायतकर्ता प्रमोद ने बताया कि 11 अगस्त को किसान चौक कलायत के पास खड़ी उसकी बाइक चोरी हो गई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद कर ली। न्यायालय के आदेशानुसार दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें