कैथल। इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय, कैथल की छात्राओं भावना और मनप्रीत वत्स ने कॉलेज का नाम रोशन किया है। प्राचार्य डॉ. आरती गर्ग ने बताया कि ‘पोषण माह 2025 ः ईट राइट फॉर ए बेटर लाइफ’ प्रतियोगिता में भावना ने पहला और मनप्रीत वत्स को तीसरा स्थान हासिल किया है।
उन्होंने बताया कि कुमारी विद्यावती आनंद डी.ए.वी. कॉलेज फॉर वुमन, करनाल के गृह विज्ञान विभाग ने हाल ही में एक ऑनलाइन राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित की थी। इसमें भावना (द्वितीय वर्ष) ने प्रथम और मनप्रीत वत्स (बी.ए. द्वितीय वर्ष) ने तृतीय स्थान हासिल किया है कॉलेज प्रबंधन समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने बधाई दी। सायंकालीन सत्र की प्राचार्य प्रभारी श्वेता तंवर, प्रो. पूजा मोगा, प्रो. आरती सिंगला और प्रो. नीरू गर्ग उपस्थित रहीं।