फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ठंड की दस्तक से बाजार गर्म, स्टाइलिश कपड़ों की बढ़ी मांग

Wed, 29 Oct 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
बाजार में खरीददारी करती महिलाएं।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। शहर में ठंड की दस्तक के साथ ही बाजारों की रौनक बढ़ने लगी है। मुख्य बाजार व तलाई बाजार में गर्म कपड़ों की नई खेप पहुंच चुकी है। दुकानों पर स्वेटर, शॉल, जैकेट और स्वेट शर्ट की बिक्री शुरू हो गई है। हर साल की तरह इस बार भी लगभग 50 से अधिक स्टॉल लग चुके हैं।

स्टॉल संचालक नरेंद्र गर्ग ने बताया कि दिवाली के बाद गर्म कपड़ों की खरीद में तेजी आ जाती है। कीमतों में अधिक अंतर नहीं है, पर गुणवत्ता बेहतर है। दुकानदार सुरेश मलिक ने बताया कि अभी हल्की ठंड को देखते हुए शॉल, स्वेटर और स्वेट शर्ट का ही स्टॉक मंगवाया गया है। बाजार गर्म कपड़ों और जैकेटों से सजने लगा है।
विज्ञापन


अच्छी ठंड की उम्मीद, व्यापारी कर रहे तैयारी ः व्यापारियों का कहना है कि इस बार अच्छी ठंड पड़ने की संभावना है, इसलिए स्टॉक बढ़ाया जा रहा है। दिल्ली, पंजाब और लुधियाना से गर्म वस्त्रों की खेप मंगाई जा रही है। सुबह-शाम हल्की सर्दी का असर दिखने लगा है और लोग ऊनी टी-शर्ट व इनरवियर पहनने लगे हैं। व्यापारी उम्मीद जता रहे हैं कि इस बार सर्दियों में बिक्री पिछले सालों से बेहतर रहेगी।

बाजार मेँ दुकानदारों से बातचीत की तो वे बोले आने वाली सहालग को देखते हुए लोग ब्लेजर की अधिक डिमांड कर रहे हैं। वहीं गर्म शर्ट और टी-शर्ट भी लोगों को लुभा रही हैं। ब्रांडेट जैकेट की भी इस बार अच्छी खासी मांग है। दुकानों में ब्लेजर, जैकेट और जर्सी समेत कई तरह के डिजाइन के कपड़े आ गए हैं। यह स्टाइलिश होने के साथ सर्दी से बचाव करेंगे। सुबह तापमान कम होने से वूलन ट्रैकसूट की मांग बढ़ गई है। जैसे तापमान कम होगा, उसी तरह से गर्म कपड़ों की बिक्री और बढ़ती जाएगी।
विज्ञापन


डिजाइनों में है नयापन

बाजार में ब्लेजर, जैकेट, जर्सी, वूलन टी-शर्ट, हाफ व फुल जैकेट सहित 50 से अधिक डिजाइनों के कपड़े उपलब्ध हैं। महिलाओं के लिए ब्लेजर, स्कर्ट, हाफ कोट और ट्रेंडी वूलन ड्रेस आ गई हैं। बच्चों और युवाओं के लिए वूलन ट्रैकसूट की मांग बढ़ रही है, जो आरामदायक होने के साथ आकर्षक भी हैं। सहालग व दिसंबर-जनवरी की ठंड को देखते हुए खरीदारी का दौर जारी है।

वस्तु
मूल्य सीमा

जैकेट
1200 – 3000

ब्लेजर
1000 – 2500

वूलन टी-शर्ट
400 – 1100

ब्रांडेड जैकेट
1400 – 5000

गर्म शर्ट
300 – 1600

कुर्ता-पायजामा
800 – 2000

थर्मल सेट
250 – 500
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें