कैथल। बस स्टैंड परिसर में कैथल डिपो कर्मचारियों द्वारा 24वें शिवरात्रि पर्व पर हवन और भंडारे का आयोजन किया गया। यज्ञ में महाप्रबंधक कमलजीत चहल व अनिल कुमार मुख्य यजमान रहे। आचार्य पंडित रविदत्त शास्त्री द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ हवन सम्पन्न कराया गया। डिपो प्रधान महावीर संधू ने बताया कि डिपो कर्मचारी मिलकर प्रतिवर्ष यह आयोजन करते हैं, जिसमें हज़ारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं। इस अवसर पर राजवीर शर्मा, वरिंदर स्वामी, बलराज सिंह, शिवदत्त, नरेश शर्मा, शिवकुमार गर्ग आदि मौजूद रहे।
भोले बाबा का किया जलाभिषेक
कलायत। सावन की शिवरात्रि पर कलायत स्थित श्री कपिल मुनि मंदिर व बाबा रुढ़पुरी मंदिर में श्रद्धालुओं की पूरी भीड़ बनी रही। मंदिर के पुजारी संजय शास्त्री ने बताया की अमृतवेला से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमडऩा शुरू हो गई जो पूरा दिन बनी रही।
मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जा रहा था। उधर बाबा रूढ़पुरी मंदिर में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में गुरुवार रात्रि से ही धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन शुरू हो गया था। रूढ़ पुरी मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भोला-पार्वती के वेश में कलाकारों द्वारा जमकर नृत्य किया गया। जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। संवाद