फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं के लिए भद्रासन और अनुलोम-विलोम प्राणायाम अत्यंत लाभकारी : डॉ. शकुंतला

विज्ञापन
प्रशिक्षण शिविर में योग करती आंगनबाड़ी वर्कर एवं अन्य। प्रवक्ता - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
कैथल। महिला एवं बाल विकास विभाग और आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 3 से 5 अगस्त तक खंड कैथल, कलायत, पूंडरी, ढांड और सीवन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और हेल्परों के लिए तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविरों का शुभारंभ किया गया। इन प्रशिक्षण शिविरों का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और बच्चों तक योग व स्वस्थ जीवनशैली का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचना रहा।
विज्ञापन

जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. शकुंतला दहिया ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से आयोजित इन शिविरों में आयुष विभाग के प्रशिक्षित आयुष योग सहायकों की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को गर्भावस्था के दौरान सुरक्षित योगाभ्यास, संतुलित आहार, दिनचर्या और स्वस्थ जीवनशैली का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन शिविरों का संचालन जिला कार्यक्रम अधिकारी सपना के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का उद्देश्य यह है कि वे अपने-अपने केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं एवं छोटे बच्चों को योग के प्रति जागरूक करें और उन्हें नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित करें।
सैकड़ों प्रतिभागी रहे मौजूद
उन्होंने बताया कि खंड कैथल में हनुमान वाटिका में 220, कलायत के बीडीपीओ कार्यालय में 160, पूंडरी के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 200, ढांड के बीडीपीओ कार्यालय में 96 और सीवन के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 180 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण में भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान आयुष योग सहायकों ने गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित सूक्ष्म व्यायाम, योगासन व प्राणायाम का अभ्यास कराया। साथ ही गर्भावस्था में उचित आहार-विहार, दैनिक दिनचर्या, मानसिक तनाव से बचाव और प्रसव पूर्व एवं प्रसवोत्तर स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की गई।

प्रशिक्षण शिविर में योग करती आंगनबाड़ी वर्कर एवं अन्य। प्रवक्ता- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें