फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गुहणा और सजूमा में हुए नवीन संकल्प शिविर में दिया योजनाओं का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। गांव गुहणा और सजूमा में शुक्रवार को नवीन जिदंल फाउंडेशन की ओर से नवीन संकल्प शिविर आयोजित किए गए। इस शिविर में दोनों गांव के लोगों ने विभिन्न योजनाओं व अन्य सुविधाओं का लाभ उठाया। सांसद के कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि इन नवीन संकल्प शिविरों में 157 लोगों को परामर्श और दवाईयां दी गई जबकि 16 लोगों के टेस्ट किए।
विज्ञापन

दोनों गांवों के शिविरों में 88 लोगों के कागजात संबंधी कामों को पूरा किया गया। छात्रवृत्ति योजना की जानकारी लेने के लिए चार लोग इन दोनों गांवों के शिविरों में पहुंचे। बताया कि इन नवीन संकल्प शिविरों में लोगों की सुविधा के लिए हर प्रकार के लाभ देने का प्रयास किया जा रहा है। फाउंडेशन के सौजन्य से आयोजित इन संकल्प शिविरों में लोगों के पेंशन, आधार कार्ड और परिवार पहचान पत्र संबंधित समस्याओं का समाधान किया जाता है।
सांसद ने स्वास्थ्य के प्रति अलख जगाने के लिए भी तीन मोबाइल मेडिकल यूनिट चलाई है। इन तीनों यूनिटों के माध्यम से मरीजों को जांच, परामर्श और युरिन-रक्त के टेस्ट करके नि:शुल्क दवाईयां दी जाती है। मेधावी छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए सांसद द्वारा छात्रवृति आरंभ की गई है। इन शिविरों में छात्रवृत्ति योजना के बारे में भी जानकारी दी जाती है। बताया कि अब अगले नवीन संकल्प शिविरों का आयोजन 28 नवंबर को गांव ड्योडखेड़ी और सांपनखेड़ी में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें