फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पात्रों को दिया सरकारी योजनाओं का लाभ

Mon, 25 Dec 2023 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन गांव फरल तथा रावणहेड़ा में हुआ। पात्र लोगों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस-सिलेंडर प्रदान किए। ग्रामीणों ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया।
परिवार पहचान पत्र में त्रुटियों को दुरुस्त किया गया। कृषि विभाग द्वारा भी किसानों को सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रमों में उप-चेयरमैन कर्मबीर कौल, भाजपा नेता अनिता चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। गांव फरल में उप-चेयरमैन कर्मबीर कौल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल पूरे देश व प्रदेश में गरीब व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कार्य कर रहे हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा का भी यही उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों के द्वार पर पहुंचकर योजनाओं से वंचित व्यक्तियों को लाभ दिया जा रहा है। गरीबों का उत्थान करना सरकार का मुख्य ध्येय है। गांव रावणहेड़ा में बीजेपी नेता अनिता चौधरी ने कहा कि प्मुख्यमंत्री प्रदेश में एक समान विकास कार्य करवा रहे हैं। ऐसे लोग जिन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठाया, उनके लिए घर द्वार पर विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से सीधा लाभ दिया जा रहा है। युवाओं को पारदर्शिता के आधार पर नौकरियां प्रदान की जा रही है। इस मौके पर वीएस चौधरी, साहब सिंह, सुखविंद्र, कमलेश रानी, राजीव. सुरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें