कलायत। कस्बे के रामगढ़ मोड़ बाईपास के पास लाइन बिछाने गए बिजली निगम के कर्मियों को कुछ ग्रामीणों ने पीट दिया। कर्मचारियों ने मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर थाने में शिकायत की है। कलायत उप मंडल बिजली निगम एसडीओ अजय कुमार की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना प्रभारी बलदेव सिंह ने बताया कि शिकायत में बताया गया है कि जेई सुमित कुमार की अगुवाई में बिजली कर्मियों की टीम लाइन बिछाने गई थी तभी यह घटना हुई। मामले में चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है।