फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: वायरल फीवर और पेट की बीमारियों से रहें सावधान

Wed, 17 Sep 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में ओपीडी में अपनी बारी का इंतजार करते मरीज  संवाद 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। बदलते मौसम के कारण जिला नागरिक अस्पताल में वायरल बुखार और डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अस्पताल में ओपीडी में रोजाना लगभग 150 मरीज पहुंच रहे हैं, जिनमें 40 से 50 मरीज प्रतिदिन अपनी जांच के लिए आ रहे हैं। बीमारों की लंबी कतारें और बेड की भरमार के कारण अस्पताल प्रशासन को चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों में वायरल बुखार की संभावना अधिक देखी जा रही है। डेंगू के लक्षण वाले मरीजों की जांच की जा रही है, हालांकि अब तक केवल दो मामलों की पुष्टि हुई है। मौसम बदलने से दिन-रात के तापमान में अंतर बढ़ गया है, जिससे शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो रही है और वायरल इंफेक्शन का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों ने बताया कि नमी और उमस बढ़ने के कारण संक्रामक और वायरल बीमारियां तेजी से फैलती हैं। इसके चलते सर्दी, जुकाम, बुखार, टांसिल्स, मलेरिया और टाइफाइड के मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। डॉक्टरों ने आमजन से आह्वान किया कि मौसम परिवर्तन में खानपान, रहन-सहन और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। केवल सतर्कता ही सुरक्षित रहने का उपाय है।

जिला नागरिक अस्पताल में ओपीडी में अपनी बारी का इंतजार करते मरीज  संवाद 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें