रविवार को बैंकों की छुट्टी होने के साथ ही शहर के सभी एटीएम बंद रहे। जिस कारण लोगों को रुपये निकलवाने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर में रविवार को शहर का एक भी एटीएम चालू नहीं रहा। एटीएम में रुपयों के लिए लोग नकदी के इंतजार में एटीएम के बाहर बैठे रहे। लेकिन उन्हें केवल निराशा ही हाथ लगी।
लोगों को जिस एटीएम में नकदी आने की उम्मीद थी वहां भी नकदी नहीं डली। रविवार को बैंकों की छुट्टी के कारण रुपयों के कारण कई लोगों को तो उनके कार्य को भी स्थगित करना पड़ा और कुछ ऐसे लोग भी परेशानी में दिखाए दिए। एटीएम के बाहर लाईन में लगे रहे। लेकिन एटीएम में राशि खत्म होने के कारण उन्हें निराश लौटना पड़ा। शनिवार की रात को एटीएम में राशि तो डाली गई थी। लेकिन यह राशि रातों रात ही खत्म हो गई।
नहीं मिले रुपये, हुई परेशानी
शहरवासी शीतल भारद्वाज ने बताया कि शनिवार को वह किसी कार्य से बाहर गया हुआ था। इसलिए बैंक से रुपये नहीं निकलवा सका। आज एटीएम में रुपये निकलवाने के लिए आया था। एटीएम में रुपये नहीं है। अब कल तक और इंतजार करना पड़ेेगा।
घंटों किया इंतजार नहीं मिली नकदी
शहरवासी पवन शर्मा ने बताया कि रुपये निकलवाने के लिए वह सुबह 10 बजे एटीएम के बाहर बैठा रहा। उसे उम्मीद थी दो घंटो तक एटीएम चालू हो जायेगा। लेकिन एटीएम में नकदी नहीं मिली। इससे पहले भी चालू एटीएम की तलाश में पूरा शहर घूमा। काफी परेशानी हुई।
पांच घंटे बाद चालू मिला एटीएम
वहीं एटीएम से रुपये निकलवाने आए श्रवण कुमार ने बताया कि रुपये निकलवाने के लिए उसने चालू एटीएम की तलाश में पूरा शहर छान मारा लेकिन कहीं भी एटीएम में नकदी नहीं मिली। घर के लिए कुछ जरूरी सामान लेना है परंतु रुपये नहीं है। अब कल फिर ऐसे ही एटीएम में नकदी को तलाशना पड़ेगा।