फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पूंडरी में बबली अध्यक्ष, भाजपा को शिकस्त

Thu, 13 Mar 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। नगर पालिका पूंडरी में अध्यक्ष पद के लिए बबली गोस्वामी ने उनके मुकाबले में चुनाव लड़ रही निर्दलीय प्रत्याशी गुड्डी देवी को 1329 रिकार्ड मतों से हराया। वहीं, भाजपा प्रत्याशी ममता सैनी तीसरे नंबर पर रहीं। 109 वोट नोटा को भी मिले है।

पार्षदों की बात करें तो 16 वार्डों में चार वार्डों में ही भाजपा के प्रत्याशी जीत दर्ज कर पाए। जबकि दो वार्डों में पहले से ही सर्वसम्मति बन चुकी है जिनमें से एक भाजपा समर्थित और दूसरे को भाजपा ने समर्थन देकर अपना प्रत्याशी बना लिया था। इस प्रकार कुल 16 वार्डों में 10 पर आजाद और छह में भाजपा के पार्षद बने।
विज्ञापन


पार्षद पद के लिए सबसे ज्यादा वार्ड नंबर नौ से सरिता कत्याल ने 377 वोटों से जीत दर्ज की वहीं वार्ड नंबर एक से सतीश हजवाना ने बड़े ही नजदीकी अंतर से भाजपा के प्रत्याशी कृष्ण गोयल को 11 मतों से हराया। जीत के बाद बबली गोस्वामी के समर्थकों ने पूरे शहर में विजयी जुलूस निकाला। होली से पहले ही शहर में गुलाल और रंगों की बानगी देखने को मिली। समर्थकों ने नव निर्वाचित अध्यक्ष और उनके पति को रंगों से रंग दिया और समर्थक एक दूसरे को गुलाल लगाकर जमकर थिरके।
विज्ञापन

रोड़ बाहुल्य वार्डों में बुरी तरह हारी भाजपा प्रत्याशी

रोड़ बिरादरी का विधायक होने के बावजूद रोड़ बाहुल्य वार्डों में भाजपा को बुरी तरह शिकस्त मिली है। वार्ड नंबर में 3 में भाजपा को 150 व बबली गोस्वामी 424, वार्ड नंबर 4 में भाजपा को 116 व बबली को 448, वार्ड नंबर 5 में भाजपा को 136 व बबली को 439, वार्ड नंबर 11 भाजपा को 88 व बबली को 377 वोट मिली। जबकि विधानसभा चुनाव में भाजपा को इन वार्डों से अच्छा बहुमत मिला था।

नगर पालिका पूंडरी : जीते पार्षदों और प्रमुख प्रतिद्वंद्वियों का ब्योरा
वार्ड नंबर
जीते
वोट मिले
पराजित
वोट मिले
हार में अंतर

एक
सतीश हजवाना 252
कृष्ण गोयल
241
11

दो
तरनजीत सर्वसम्मति

तीन रामप्रसाद
375
रिंकू
299
76

चार
सीमा देवी
340
जितेंद्र
270
70

पांच
मुल्तान
292
दयानंद
232
60

छह
किरण देवी
337
पूजा रानी
274
63

सात
ईशम सिंह
257
ममता देवी
170
87

आठ
विक्की
271
ममता देवी
255
16

नौ
सरिता कत्याल
493
पूजा शर्मा
116
377

10
नसीब
483
बलजीत
285
198

11
संगीता सर्वसम्मति

12
पिंकी रानी
529
आशीष
392
137

13
ज्योति
263
विशाल
184
79

14
सीमा देवी
526
गीता
350
176

15
रेनू देवी
528
मीनू रानी
403
128

16
डिंपी
345
पिंकी
231
114
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें