फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: धूमधाम से मनाई बाबा सैन भगत की जयंती

Thu, 05 Dec 2024 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। चंदाना गेट पर सैन भगत चौक संत शिरोमणि राजगुरु बाबा सैन भगत की 681वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवी प्रसन्न एवं रूपचंद ने की। मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने हवन में आहुतियां डालकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष ने कहा कि समाज को सबसे पहले शिक्षित बनना होगा और उसके बाद अपने अधिकारों को प्राप्त करने के लिए संगठित होना होगा। पढ़ने की सबसे उत्तम जगह पुस्तकालय होता है, जहां पर बच्चे आराम से बैठ कर किताबें पढ़ सकते हैं और ज्ञान को विस्तार दे सकते हैं। यहां पर जल्द से जल्द एक अच्छे पुस्तकालय का निर्माण करवाया जाएगा।
विज्ञापन


डॉ. सुरेंद्र ने कहा कि राजगुरु बाबा सैन भगत ने सती प्रथा, छुआछूत के खिलाफ जोरदार आंदोलन चलाया। बाबा ने सभी को समरसता का दिया। बाबा सैन भगत मानव की ओर से मानव के साथ किए जाने वाले भेदभाव को गलत मानते थे, उनका कहना था कि प्रत्येक व्यक्ति एक समान है। किसी भी व्यक्ति के साथ जाति या धर्म को लेकर भेदभाव नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन


इस अवसर पर भक्तों के लिए विशाल भंडारे का भी आयोजन किया। इस अवसर पर ईश्वर, रामफल डोलिया, ओम प्रकाश फौजी, प्रवीण कुमार सैन, गीता, रुलदू तंवर आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें