फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचने का पढ़ाया पाठ

Thu, 05 Dec 2024 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। साइबर थाना एसएचओ पीएसआई शुभ्रांशु की टीम ने गांव दिवाल के सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को भी साइबर अपराध से बचाव के बारे में जानकारी दी। पीएसआई शुभ्रांशु ने बताया कि आज के समय में साइबर अपराध काफी बढ़ गया है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे घर लौट कर साइबर अपराध के बारे में अपने अभिभावकों को भी अवश्य बताएं।

उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी अलग अलग तरीके अपनाकर लोगों के साथ ठगी करते हैं। साइबर अपराधी पहले तो जाल बिछाकर व्यक्ति को अपने शिकंजे में फंसाता है। फिर वह या तो ब्लैकमेल करके पैसो की ठगी करता है या फिर किसी प्रकार का लोभ लालच देकर धोखाधड़ी करता है। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है तुरंत साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल करें या संबंधित थाना में जाकर साइबर हेल्पडेस्क की मदद लें। अपनी निजी जानकारी किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ साझा न करें और ना ही किसी प्रकार का कोई ओटीपी बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसके साथ अपनें सोशल मीडिया अकाउंट पर निगरानी रखें। साथ ही अपनी प्रोफाइल को सिक्योर रखें। इसके अलावा सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों की डिटेल को भी चेक करें। अगर कोई व्यक्ति आपकी दोस्त की सूची में दिखता है तो तुरंत अनफ्रेंड करे दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें