फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विवेकानंद विद्यालय में नशे के खिलाफ किया जागरूक

Thu, 28 Nov 2024 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। स्वामी विवेकानंद विद्यालय दूसेरपुर में नशा मुक्ति पखवाड़ा के द्वितीय चरण के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य कृष्णदत्त ने विद्यार्थियों व आमजन को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि न केवल विद्यार्थी जीवन, बल्कि आने वाली जिंदगी में हमें नशे से दूर रहना चाहिए। नशा एक ऐसी बुराई है, जो हमारे जीवन को नष्ट कर देती है। कहा कि विद्यार्थी न केवल विद्यार्थी जीवन बल्कि जीवन भर नशे से दूर रहे।
विज्ञापन


खंड प्रभारी बूटा सिंह ने बच्चों को नशा मुक्ति को लेकर संकल्प दिलाया। भारत सरकार की नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो व विद्यालय शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में इस नशा मुक्ति कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में अवगत करवाना है। इस कार्यक्रम में सहायक खंड प्रभारी रोहित कुमार ने अध्यापकों व विद्यार्थियों को नशे से मुक्ति की शपथ दिलाई।

छात्रों को शपथ दिलाते हुए शिक्षक व खंड प्रभारी ने बच्चों को नशे से होने वाले दुष्परिणाम एवं बीमारियों के बारे में बताते हुए कहा कि नशीले पदार्थों के सेवन से पीड़ित व्यक्ति को पारिवारिक एवं सामाजिक अलगाव और लोगों की उपेक्षा का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि कभी भी आपको ऐसा लगे कि आप कहीं अकेले हो और आपके पास कोई साधन नहीं तो आप 112 पर कॉल करके अपने आपको सुरक्षित घर पहुंचा सकते हो।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों में अर्शदीप, लक्ष्मी, जन्नत, वीरपाल, किरण, हरमनदीप ने कविता, भाषण व अन्य माध्यम से नशा मुक्ति पर व्याख्यान दिए। इस अवसर पर शिक्षक हरविंद्र कौर, मीना रानी, सोनिया देवी, सुमन रानी, निर्मल, वीणा, पुष्कर दत्त व सैंकड़ों छात्राएं मौजूद रहे।

———————————-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें