कैथल। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को ड्राई डे मनाते हुए शहर में डेंगू से बचाव के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के तहत करनाल रोड, मायापुरी और डिफेंस कॉलोनी सहित विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को डेंगू से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई और उन्हें आसपास सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।
उप सिविल सर्जन व डेंगू नियंत्रण के नोडल अधिकारी डॉ. नीरज मंगला ने बताया कि करीब 300 टीमें तैनात हैं, जो लोगों को साफ-सफाई, पानी की निकासी और लार्वा नियंत्रण के लिए जागरूक कर रही हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इस सीजन में अब तक लगभग 6 लाख घरों व प्रतिष्ठानों में जाकर मलेरिया और डेंगू के लार्वा की जांच की है। इनमें से करीब 600 स्थानों पर लार्वा पाया गया, जिन पर नोटिस जारी किए गए हैं। संवाद