फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खेल-शिक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर सम्मानित

Fri, 30 May 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। शिक्षा व खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्रों व खिलाड़ियों के सम्मान में वीरवार को किसान भवन चीका में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इंटरनेशनल प्रो. बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक विजेता रानी पुनिया, तीरंदाजी नेशनल में प्रथम रही सैजल सीड़ा, तीरंदाजी नेशनल में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले नमन सीड़ा व हरियाणा तीरंदाजी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अनिरुद्ध सीड़ा को किसान जनकल्याण ट्रस्ट के प्रधान रति राम सीड़ा, सीड़ा तोमर खाप के प्रधान मेहर सिंह, भूपेंद्र जैलदार व पूर्व पार्षद बलकार बल्लू ने स्मृति चिह्न व नोटों की माला पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


इसी प्रकार 12वीं में प्रदेश भर में प्रथम स्थान पर रहे अर्पणदीप सिंह, डीएवी स्कूल में दसवीं कक्षा में प्रथम रहने वाली छात्रा उर्वशी को सम्मानित किया गया। रतिराम सीड़ा ने सभी छात्र व खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य है। युवाओं को चाहिए कि वे सोशल मीडिया व नशे की लत से दूर रहकर शिक्षा व खेलों की तरफ ध्यान दें ताकि वे सफल नागरिक बन राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकें।
विज्ञापन


उन्होंने युवाओं को नैतिक मूल्यों पर आधारित जीवनशैली अपनाने को प्रेरित किया। रति राम ने अभिभावकों से आह्वान किया कि वे बच्चों को नशे और दूसरी बुरी से बचाएं और उन्हें अपने लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित करें।

इस अवसर पर जगदेव पूनिया, गुरनेक सीड़ा, रत्ना भागल, नायब सीड़ा, अंग्रेज नदंगढ़, अमर सिंह, देवीदयाल सीड़ा व गुरुदेव खुशहाल माजरा आदि लोग

मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें