फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास, पांच पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत क्षेत्र के एक गांव में दो पक्षों में हुए आपसी झगड़े में एक व्यक्ति पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया गया। पुलिस ने कलायत थाना में पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव मटौर निवासी कृष्ण ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। सात अक्तूबर को उसके बेटे विक्रम और विक्रम का गांव मटौर निवासी गुरदीप मटौर के साथ झगड़ा हुआ था। जो गांव मटौर में स्थित ठेका शराब में हिस्सेदार है। सात अक्तूबर को सुनील उर्फ गोलू, सुनील उर्फ सोनी, बलकार, मिपड़, सुल्तान और अन्य युवक लाठी व गंडासी सहित उनके घर पहुंचे। जहां इन युवकों जोर-जोर से गाली-गलौज शुरू कर दी और घर के दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। दूसरी से गोलू गाड़ी में सवार होकर यहां पहुंचा, उसने उसके ऊपर गाड़ी चढ़ाने प्रयास किया। इसमें गाड़ी का अगला टायर उसके पैर पर चढ़ा दिया। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर करीब आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें