फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मोबाइल दुकान में घुसकर हमला, नकदी और मोबाइल लूटकर भागे

Thu, 21 May 2026 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। राजौंद के मेन रोड स्थित एक मोबाइल कम्युनिकेशन दुकान में घुसकर हथियारों से लैस 10 युवकों ने दुकानदार और कर्मचारियों पर हमला कर दिया। दुकानदार और कर्मचारियों को पीटकर वे पांच मोबाइल फोन, 2.50 लाख रुपये और दुकानदार के गले से सोने की चेन ले गए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राजौंद पुलिस को गांव नरवल निवासी मोहित ने बताया कि उसके बड़े भाई की राजौंद मेन रोड पर छोटा भाई मोबाइल कम्युनिकेशन नाम से दुकान है। 14 मई की शाम करीब 6:30 बजे राजौंद निवासी सुखबीर, मैनपाल, राजू, श्रवण, प्रिंस, बंटी, लक्ष्य, गोपाल, गोलू, केसव तथा नरवल निवासी ललित उर्फ छत्रपाल सहित अन्य युवक दुकान पर पहुंचे।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता मोहित के अनुसार सभी आरोपी डंडे, लोहे की रॉड, मोटरसाइकिल की चेन और कट्टे जैसे हथियारों से लैस थे। आरोप है कि इन युवकों ने दुकान में घुसते ही दुकानदार और कर्मचारियों पर हमला कर दिया तथा जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान हमलावरों ने दुकान से पांच नए मोबाइल फोन, करीब 2.50 लाख रुपये और दुकानदार की सोने की चेन लूट ली।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार घटनास्थल के पास से एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है, जिसे कब्जे में ले लिया गया है। जांच अधिकारी एसआई महिपाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें