फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अजीमगढ़ के पूर्व सरपंच रणजीत सिंह पर हमला

Fri, 17 Apr 2026 03:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
सरकारी अस्पताल गुहला में इलाज के दौरान जानकारी देते हुए अजीमगढ़ के पूर्व सरपंच रणजीत सिंह।
विज्ञापन
गुहला चीका। गुरुवार को गांव अजीमगढ़ के पूर्व सरपंच रणजीत सिंह पर कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। राहगीरों ने रणजीत सिंह को गुहला के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया जहां से डाक्टरों ने उसे कैथल के लिए रेफर कर दिया। पूर्व सरपंच रणजीत सिंह ने इस हमले के लिए गांव के ही मौजूदा सरपंच व उसके बेटे को जिम्मेवार ठहराया है।
विज्ञापन

मौजूदा सरपंच इसी बात को लेकर उसके साथ रंजिश रखता है। रणजीत ने बताया कि गुरुवार को वह आरटीआई का जवाब देने बीडीपीओ कार्यालय चीका में आया था। काम निपटाने के बाद जैसे ही वह बीडीपीओ कार्यालय से बाहर निकलकर एसडीएम निवास के सामने पहुंचा तो उसी समय पूर्व सरपंच के बेटे ने छह से सात लोगों के साथ उसके ऊपर गंडासियों व लाठियों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें