फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मांगों के समर्थन में सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 17 Apr 2026 03:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
पाइट क्वेस्ट में ​द्वितीय स्थान पर रहने वाले ​नयन गर्ग का स्वागत करते ​शिक्षक व अन्य।
विज्ञापन
कलायत। नगरपालिका सफाई कर्मियों ने मांगों के समर्थन में वीरवार को प्रदर्शन किया। इस दाैरान कर्मचारियों ने तीन घंटे का वर्क सस्पेंड रखकर रोष जताया। सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान नवीन कुमार ने कहा कि वे लोग पिछले 15 वर्षों से कच्चे कर्मचारी के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दो वर्ष पूर्व जींद में मुख्यमंत्री सफाई कर्मियों के वेतन में वृद्धि करने व उनको पक्का करने का मंच के माध्यम से वायदा किया था। मुख्यमंत्री ने सफाई कर्मचारियों का वेतन 27 हजार रुपये प्रति माह की घोषणा की थी पर उनके वेतन में केवल दो हजार रुपये की ही बढ़ोतरी हुई है। कर्मचारियों ने कहा कि प्रदेश भर के 40 हजार कच्चे सफाई कर्मचारियों को पक्का किया जाए और उनके वेतन व सुविधाओं में बढ़ोतरी की जाए। ताकी वे लोग अपने परिवारों को बेहतर ढंग से पाल सकें। संवाद

पाइट क्वेस्ट में द्वितीय स्थान पर रहने वाले नयन गर्ग का स्वागत करते शिक्षक व अन्य।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें