आईएम आउट ऑफ सर्विस, प्लीज गो टू द नेक्स्ट नीयरेस्ट एटीएम... सॉरी, एटीएम अंडर मेेंटेनेंस, वी विल बैक सून... सॉरी फार इनकंवेंस, वी शैल रिस्टोर कैश ट्रांजेक्शन शॉर्टली, क्षमा करें यह एटीएम अस्थाई रूप से बंद है...। ये लाइनें उपभोक्ताओं को हर रोज एटीएम पर देखने को मिल रही हैं। लेकिन बैंक प्रबंधन 24 घंटे एटीएम सुविधा देने के नाम पर उपभोक्ताओं के साथ छल कर रहे हैं। शहर में लगे एटीएम अक्सर आउट ऑफ कैश रहते हैं। जिस कारण लोग नकदी के लिए एक एटीएम से दूसरे एटीएम पर भटकते रहते हैं। शनिवार को अमर उजाला की टीम ने लोगों की इसी परेशानी की पड़ताल की। शनिवार को बैंकों की छुट्टी थी। शहर के करीब 26 एटीएम पर जाकर स्थिति जानी गई। हालात काफी खराब निकले। 16 एटीएम बंद थे, जहां आकर लोग निराश होकर लौट रहे थे।
कुछ इस तरह से रही शहर के मुख्य जगहों पर लगे एटीएम में नकदी की स्थिति
1. करनाल रोड पर एसबीआई के निकट स्थित एक्सिस बैंक का एटीएम नकदी नहीं
2. एसबीआई के तीन एटीएम तीनों चालू
3. बाल भवन की दुकानों में स्थित एटीएम नकदी नहीं
(इस एटीएम पर कई बार लूट हो चुकी है)
4. एसबीआई लघु सचिवालय चालू
5. एसबीआई नया बस अड्डा चालू
6. इंडसइंड बैंक एटीएम नया बस अड्डा चालू
7. आईसीआईसीआई ढांड रोड, बैंक के ही निकट नकदी नहीं
8. स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एवं जयपुर एटीएम का शटर डाउन
9. सिंडिकेट बैंक ढांड रोड एटीएम का शटर डाउन
10. आईडीबीआई ढांड रोड चालू
11. बैंक ऑफ इंडिया ढांड रोड बंद
12. यश बैंक ढांड रोड बंद
13. एक्सिस बैंक, अंबाला रोड बंद
14. पीएनबी, अंबाला रोड चालू
15. कारपोरेशन बैंक अंबाला रोड बंद
16. इलाहाबाद बैंक अंबाला रोड बंद
17. बैंक ऑफ बड़ौदा, पार्क रोड बंद
18. एसबीआई, गीता भवन चालू
19. कारपोरेशन बैंक एटीएम सामने गीता भवन बंद
20. एचडीएफसी एटीएम, सामने गीता भवन बंद
21. एसबीआई बैंक सामने राजकीय कन्या स्कूल चालू
22. एक्सिस बैंक, निकट निरवानिया बिल्डिंग बंद
23. बैंक ऑफ इंडिया एटीएम रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे बंद
24. पीएनबी, सामने आईजी कॉलेज चालू।
25. एसबीआई पार्क रोड नकदी नहीं
26. आईडीबीआई, जिला अस्पताल चालू
बैंक कर्मचारी ही फंसा-
ढांड रोड पर स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम की हालत इतनी खस्ता है कि यहां बिजली चली जाने के बाद एटीएम कुछ ही देर बाद तक चलता है। खुद केनरा बैंक के कर्मचारी प्रदीप कुमार यहां से पैसे निकाल रहे थे कि पैसे निकालने की कमांड देते ही एटीएम बंद हो गया। अब कर्मचारी खड़ा रह गया कि कब लाइट आएगी और कब उसके पैसे बाहर आएंगे।
बैंक में लगा एटीएम ही बंद
सुनील कुमार ने कहा कि अंबाला रोड पर स्थित एटीएम बैंक के निकट लगा है। लेकिन दोनों मशीनें बंद हैं। उसे काफी परेशानी हो रही है।
आईसीआईसीआई बैंक से पैसे निकलवाने के लिए आए इंद्रजीत ने कहा कि यहां पैसे नहीं मिलते। काफी दिक्कत होती है। दूसरे बैंक से पैसे निकलवाने पर पैसे लगते हैं। कई एटीएम में जाना पड़ता है। समय की बर्बादी होती है।
एक्सिस बैंक से पैसे निकलवाने के लिए आए सन्नी ने कहा कि वह चौथे एटीएम में विजिट कर रहा हूं। न जाने क्या कारण है कि इनमें पैसा नहीं मिलता, जबकि बैंक 24 घंटे एटीएम सर्विस का दावा करते हैं।
बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में एटीएम चलने का इंतजार कर रहे हरभजन ने कहा कि पता चला है यह एटीएम बिजली जाने के कारण बंद था। अब बिजली आई है। उम्मीद है जल्द चल जाएगा।
गीता भवन के सामने स्थित कॉर्पोरेशन एटीएम विजिट कर आए अनूप कुमार ने कहा कि एटीएम चल ही नहीं रहा। दिक्कत होती है।
बैंक प्रबंधन जब 24 घंटे एटीएम की सुविधा का दावा करते हैं तो लोगों को इसकी सुविधा भी मिलनी चाहिए। एटीएम नहीं चलने से लोगों का समय खराब होता है। छुट्टी के दिनों में शहर के अधिकतर एटीएम खाली हो जाते हैं। मैं पीएम को इस संबंध में लिखूंगा। ताकि इन पर नकेल कसी जा सके।
सीए सतीश सिंघल, समाजसेवी।