फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मुय थाई चैंपियनशिप में कैथल के खिलाड़ियों ने जीते तीन पदक

विज्ञापन
प्रतियोगिता में पदक जीतने के बाद खुशी जाहिर करते कैथल के खिलाड़ी।
विज्ञापन
कलायत। जम्मू यूनिवर्सिटी में आयोजित नॉर्थ जोन मुय थाई चैंपियनशिप-2026 में कैथल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में अजय कौशिक कुराड़ और तनु ने स्वर्ण पदक जीते जबकि तरुण ने कांस्य पदक हासिल किया। अजय कौशिक कुराड़ ने सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

वहीं तनु ने अंडर-14 आयु वर्ग के 38 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी आयु वर्ग के 36 किलोग्राम भार वर्ग में तरुण ने कांस्य पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया। मुय थाई खेल संघ कैथल के अध्यक्ष व हरियाणा के कोच सुमित कश्यप कुराड़, संघ की सचिव अंजली तंवर और कोच मोनू कश्यप ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की मेहनत, नियमित अभ्यास, अनुशासन और लगन का परिणाम है। सुमित कश्यप ने कहा कि खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से उनके परिवारों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। उन्होंने उम्मीद जताई कि तीनों खिलाड़ी भविष्य में भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।

प्रतियोगिता में पदक जीतने के बाद खुशी जाहिर करते कैथल के खिलाड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें