फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अटल श्रमिक-किसान कैंटीन 12 दिन से बंद

Tue, 24 Mar 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। नई अनाज मंडी स्थित अटल श्रमिक किसान कैंटीन पिछले करीब 12 दिनों से बंद पड़ी है, जिससे यहां काम करने वाले मजदूरों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। मजदूरों के अनुसार कैंटीन का संचालन कर रही महिलाओं को व्यावसयिक­ गैस सिलिंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिसके चलते मजबूरी में कैंटीन बंद करनी पड़ी।

स्थानीय मजदूरों ने बताया कि बिना सीजन के भी कैंटीन में प्रतिदिन 80 से 100 मजदूर खाना खाते थे। कैंटीन बंद होने से अब उन्हें बाहर होटलों पर महंगा भोजन करना पड़ रहा है। जहां पहले 10 रुपये में भरपेट खाना मिल जाता था, वहीं अब 50 से 60 रुपये प्रति थाली खर्च करने पड़ रहे हैं। कैंटीन बंद होने के कारण परिसर
विज्ञापन


में रखी कुर्सियों और टेबलों पर धूल जम गई है, जो इसकी बदहाल स्थिति को दर्शाती है।

मजदूर रमेश, सुनील और भीमसेन ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द गैस सिलिंडर की व्यवस्था कर कैंटीन को दोबारा शुरू कराया जाए, ताकि उन्हें सस्ती दरों पर भोजन उपलब्ध हो सके। इससे उन्हें राहत मिल सकेगी।
खेतों से चार गैस सिलिंडर चोरी

कैथल। जिले में एलपीजी सिलिंडर की किल्लत किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में चोरों ने अन्य सामान के साथ गैस सिलिंडर चोरी करने शुरू कर दिए हैं। गांव कुराड़ में खेत के कमरों में रखे चा सिलिंडर चोरी कर लिए गए। इसकी शिकायत पुलसि को की गई है। पुलिस ने चोरों के खिलाफ केस दज कर लिया है। गांव कुराड़ के किसान सोनू और अन्य ने बताया कि उन्होंने अपने खेतों में नेट हाऊस और पॉली हाऊस लगा रखे हैं।
विज्ञापन


खेतों में काम करने के दौरान वे चाय बनाने के लिए गैस चूल्हा और सिलिंडर रखते हैं। खेत में आने वाले मजदूर भी इन्हीं पर चाय और खाना बनाते हैं। 13 मार्च से 19 मार्च के बीच जब किसान अपना काम निपटाकर खेतों से अपने घर चले गए, तो चोर रात के समय उनके चार सिलेंडर चोरी करके ले गए। उन्होंने अपने स्तर पर चोरों के बारे में पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। पुलिस जांच अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की आ रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें