कैथल। सांसद नवीन जिंदल की टीम ने पूंडरी के भाणा स्टेडियम और हाबड़ी के हॉकी स्टेडियम का दौरा किया। इस दौरान स्टेडियमों में उपलब्ध व संभावित सुविधाओं का आकलन किया गया। टीम ने खिलाड़ियों के लिए बेहतर योजनाएं तैयार करने हेतु रिपोर्ट तैयार की।
सांसद नवीन जिंदल क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। हाल ही में उन्होंने पट्टी अफगान स्टेडियम का भी निरीक्षण किया था। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। क्षेत्र में अब तक 53 इनडोर जिम स्थापित किए जा चुके हैं। इसके अलावा खिलाड़ियों को क्रिकेट, वॉलीबॉल व फुटबॉल किट वितरित की गई हैं। टीम में कार्यालय प्रभारी रविंद्र धीमान आदि मौजूद रहे। संवाद