संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। भारत विकास परिषद शाखा सीवन की बैठक नगर के एक निजी प्रतिष्ठान में हुई। इसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष राजन मेहता ने अध्यक्ष पद के लिए अशोक गोयल के नाम का प्रस्ताव रखा जिस पर सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से मोहर लगा दी।
इसके साथ अन्य चुने गए पदाधिकारियों में असीम शर्मा को सचिव, रमेश बंसल को कोषाध्यक्ष, सीमा राणा को महिला संयोजिका, महेंद्र मुंजाल, अनिल गर्ग व तरसेम सैनी को उपाध्यक्ष, रमेश राणा को संगठन सचिव, गुलशन चुटानी को प्रेस प्रवक्ता, राजेश खन्ना को सह सचिव और केवल कृष्ण मिड्ढा को संरक्षक चुना गया। नव नियुक्त प्रधान अशोक गोयल ने सभी का धन्यवाद किया । उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी सीवन शाखा की ओर से निशुल्क चिकित्सा शिविर, गरीब व जरूरतमंद परिवार की कन्याओं के सामूहिक विवाह करवाए हैं और इसके साथ ही अन्य कार्यों में भी सहयोग किया है। प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता, संयोजक संगठन कृष्ण कौशिक, जिला समन्वयक हरीश चावला ने संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता राजन मेहता ने की। इस अवसर पर मोहित बंसल, नरेंद्र सैनी, धर्मेन्द्र बवेजा, सौरभ रहेजा व अन्य मौजूद थे।