फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हरिओम महाराज ने घर-घर यज्ञ का दिया नारा

Fri, 05 Apr 2024 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। सर्व ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में वीरवार को पहुंचीं पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने भगवान परशुराम के दर्शन किए व शिव शक्ति महायज्ञ में पूजन कर महायज्ञ में आहुतियां डालीं। इस मौके पर सनातन धर्म प्रचारक श्री श्री 1008 हरिओम महाराज ने घर-घर यज्ञ हर घर यज्ञ का नारा दिया।

श्री श्री 1008 हरिओम महाराज ने संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र को अगर सुरक्षित व समृद्धि होना है तो उसके लिए हर सनातनी को संकल्प लेना पड़ेगा की हर घर में यज्ञ हो। वहीं शाम को सर्व ब्राहमण धर्मशाला में आयोजित श्रीमद्भगवत कथा के पांचवे दिन आचार्य शुभम दिवेद्वी ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की कथा सुनाई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा की भगवान श्रीकृष्ण के जन्म लेते ही पूतना राक्षस आई तो भगवान ने उसका उद्धार किया। छह महीने तक ब्रज में उत्सव मनाया गया व भजन गाए गए। शुभम दिवेद्वी ने माखनचोर की लीलाओं का भी वर्णन किया। संदेश देते हुए कहा गाय हमारी देश व राष्ट्र की माता है। गाय माता से हमे दूध, धी, गौमूत्र व गोबर व अन्य चीजें मिलती जिससे हमारा जीवन सूर्पण किया जा सकता है। भगवान ने अपनी लीला से गांय की बड़ी सेवा की थी। गायें की सेवा व सुरक्षा के लिए समाज को आगे आना चाहिए। रात में सनातन धर्म प्रचारक श्री श्री 1008 हरिओम महाराज द्वारा दिव्य महाआरती करवा। जिसमें पडितों ने गंगा माई की आरती की। दिव्य महाआरती में सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


इस अवसर पर अशोक गोयल, चेतन शर्मा, प्रधान विक्की शर्मा, डा. प्रदीप शर्मा, आईडी भारद्वाज, सुभाष एसडीओ, संजय चौधरी, प्रवीण चौधरी, कपिल गोयल, संदीप चौधरी सहित मां त्रिपुर सुंदरी यज्ञ समिति के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें