फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आशीष ने 60 किलो में जीता स्वर्ण पदक सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्पर्धा में चयन

Thu, 27 Nov 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। हरियाणा जूडो एसोसिएशन की ओर से 23 नवंबर को करनाल-असंध में आयोजित राज्य स्तरीय जूडो स्पर्धा में कैथल के 14 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस स्पर्धा में प्रदेश भर के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

इस प्रतियोगिता में 7 खिलाड़ियों ने पदक जीते और उन्हें मणिपुर में होने वाली राष्ट्रीय जूडो स्पर्धा के लिए चयनित किया गया। सभी खिलाड़ी अंबाला रोड स्थित इंदौर खेल स्टेडियम में कोच जोगिंदर सिंह और संदीप डीपी के मार्गदर्शन में जूडो और कुराश का अभ्यास करते हैं। कोच जोगिंदर और संदीप के अनुसार, सभी खिलाड़ी पहले भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन


जिला खेल अधिकारी राजरानी और प्रशिक्षक मनोज डीपी, टेक सिंह, राजकमल डंडा, रणबीर दंड ने खिलाड़ियों की इस सफलता पर उन्हें बधाई दी। कोच जोगिंदर ने बताया कि सभी खिलाड़ियों को सुबह और शाम लगभग 4 घंटे का अभ्यास कराया जाता है। उनकी कड़ी मेहनत ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता दिलाती है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि खुशी सैनी के पिता सतीश सैनी हिंदी सिनेमा के पास चाय की दुकान चलाते हैं और अपनी बेटी को स्टेडियम लाकर प्रशिक्षित करते हैं। उनका सपना है कि उनकी बेटी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करे।

मुख्य विजेता:

g 60 किलो वर्ग (लड़के): आशीष ने स्वर्ण पदक जीता और राष्ट्रीय ध्वज के लिए चयनित हुए।

g 66 किलो वर्ग (लड़के): चिराग ने रजत पदक हासिल किया।

g 48 किलो वर्ग (लड़कियां): प्राची ने रजत पदक जीता।

g 57 किलो वर्ग (लड़कियां): खुशी सैनी ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें