संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। जिला स्तर पर आयोजित वार्षिक गीता जयंती महोत्सव में शिक्षा भारती विद्या निकेतन, कलायत की छात्रा अंजलि ने पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। इस सफलता के बाद अब वह राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
प्राचार्य अमरदीप भारद्वाज ने बताया कि महोत्सव में श्लोक उच्चारण, निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, संवाद प्रतियोगिता जैसी गतिविधियां शामिल थीं।
प्रतियोगिताएं दो आयु वर्गों में आयोजित की गईं: कक्षा 6 से 8 और कक्षा 9 से 12। जिला के समस्त विद्यालयों से अनेक छात्र और टीमों ने इन गतिविधियों में भाग लिया। प्रथम स्थान हासिल करने के बाद अब अंजलि अगले चरण में राज्य स्तर पर आयोजित गीता जयंती पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक जितेंद्र सिंह बिढाण ने विजेता छात्रा को पारितोषिक देकर सम्मानित किया। विद्यालय अध्यक्ष कुलदीप सिंह बिढाण ने अंजलि को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं कि राज्य स्तर पर भी वह प्रथम स्थान प्राप्त करें। इस अवसर पर मंजू खुराना, सुखबीर सिंह, ललित शर्मा, वर्षा रानी, परमजीत सिंह सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद थे।