फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आशा वर्करों ने मांगों के लिए किया प्रदर्शन

Sat, 13 May 2023 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
आशा वर्कर्स यूनियन ने जताया विरोध, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

कैथल। आशा वर्कर्स यूनियन ने मांगों को लेकर जिलेभर में अपना विरोध जताया। इस दौरान सभी आशाओं ने ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन करते हुए संबंधित अस्पताल के चिकित्सा अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
यूनियन की जिला प्रधान सुषमा जडोला ने बताया कि आशा वर्कर लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रही है। 14 मार्च को प्रदेशभर में आशा वर्कर्स ने मुख्यालयों पर प्रदर्शन किए। प्रदर्शन के दौरान अंबाला में ज्ञापन लेने आए हुए अधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री आवास पर दूरभाष से बात करके बताया कि अभी मंत्री बीमार हैं। जैसे ही स्वस्थ होंगे तो यूनियन के प्रतिनिधि मंडल की बैठक मंत्री व अधिकारियों के साथ करवाई जाएगी। दो महीने बीत जाने के बाद अभी तक कोई बैठक नहीं की है।
विज्ञापन

पिछले तीन साल से लगातार सरकार व विभाग के उच्च अधिकारी यूनियन के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक करने का आश्वासन देकर मुकर जाते है। राज्य सरकार ने पिछले पांच वर्षों से आशा वर्कर्स के वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। जबकि स्वास्थ्य में कार्य करने वाले तमाम कर्मचारियों की वेतन बढ़ाए गए हैं। आशा वर्कर भी स्वास्थ्य विभाग का ही हिस्सा है। इस मौके पर शीला, इंदु, मीना, निर्मला कविता व प्रकाशो सहित अन्य आशा वर्कर मौजूद रहीं।
राजौंद में भी प्रदर्शन
राजौंद। आशा वर्करों ने शुक्रवार को मांगों के लिए प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में धरना दिया और मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर विशाल को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। धरने की अध्यक्षता राजौंद सीएचसी की प्रधान व जिला सचिव कविता राणा ने की । उन्होंने कहा कि आशा वर्करों पर अनावश्यक कार्यों का दबाव बनाया जाता है। इसलिए आशा वर्कर परेशान हैं। यूनियन के जिला कोषाध्यक्ष मास्टर जयप्रकाश, खंड सचिव रोशनी खुरडा ने कहा कि आज सारे हरियाणा में आशा वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर मिशन निदेशक एमएचएम व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे गए हैं। इसके अलावा स्थानीय समस्याओं को लेकर एसएमओ को भी ज्ञापन सौंपा गया है।

Next
AU ऐप में पढ़ें