फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मौसम खुलते ही मंडियों में लौटी रौनक, धान खरीद ने पकड़ी रफ्तार

Sat, 11 Oct 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। तीन दिन की बारिश के बाद अब जिले की सभी अनाज मंडियों में मौसम साफ हो गया है। दो दिनों से धूप निकलने के साथ ही मंडियों में धान खरीद का काम तेज़ी से शुरू हो गया है। किसानों को अब अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही। सुबह से ही मंडियों में खरीद और उठान का कार्य लगातार जारी है।

पिछले एक सप्ताह से बारिश और खेतों में जलभराव के कारण मंडियों का कामकाज धीमा पड़ गया था। अब मौसम खुलने के बाद कामकाज फिर से सुचारु रूप से चल रहा है। खेतों में जलभराव के कारण धान की कटाई प्रभावित रही थी, परंतु अनुमान है कि अगले सप्ताह तक आवक में तेजी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को दिनभर धूप खिली रही। मौसम को देखकर किसानों, आढ़तियों और मजदूरों ने राहत की सांस ली। मंडियों में किसान व मजदूर पूरे दिन धान सुखाने में जुटे रहे। माना जा रहा है कि मौसम इसी तरह साफ रहा तो अगले एक-दो दिन में कटाई कार्य भी रफ्तार पकड़ लेगा।

जिले की सभी मंडियों में अब तक 3,11,616 मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीद हो चुकी है। जिला प्रशासन की निगरानी में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, हैफेड, एफसीआई और हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन द्वारा खरीद कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है। प्रशासन मंडियों से धान उठान कार्य पर विशेष ध्यान दे रहा है, ताकि किसानों और व्यापारियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मंडी परिसर में किसानों के लिए पेयजल, सफाई, छाया और बैठने की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। साथ ही किसानों से अपील की गई है कि वे अपनी फसल को अच्छी तरह सुखाकर और साफ करके ही मंडी में लाएं।
विज्ञापन


सभी एजेंसियों ने धान की खरीद शुरू कर दी है। बारिश के दौरान जो धान मंडी में पहुंचा था, उसमें नमी अधिक थी, लेकिन अब मौसम साफ रहने से नमी मानकों के अनुरूप पाई जा रही है। समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान के उठान कार्य को भी तेज़ी से किया जा रहा है, ताकि किसानों और आढ़तियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। -नरेंद्र ढुल, मंडी सचिव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें