फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अरुण शर्मा ने एशियाई ट्रायल्स में जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
अरुण शर्मा
विज्ञापन
कैथल। जिले के सीवन कस्बे के खिलाड़ी अरुण शर्मा ने बेंगलुरु में आयोजित एशियाई ट्रायल्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अरुण शर्मा ने 4.71 मीटर की लंबी छलांग लगाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में एशिया के 17 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इनके बीच अरुण का प्रदर्शन सबसे बेहतरीन रहा।
विज्ञापन


अरुण शर्मा की इस उपलब्धि से सीवन सहित पूरे जिले में खुशी का माहौल है। क्षेत्र के लोगों, खेल प्रेमियों और युवाओं ने उनकी इस सफलता पर गर्व जताया है। अरुण की जीत केवल एक खिलाड़ी की सफलता नहीं बल्कि उनकी मेहनत, संघर्ष और समर्पण का परिणाम है।

अरुण शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें