कैथल। पुलिस ने कंबाइन की टंकी से तेल व अन्य सामान चोरी करने के मामले में एक आरोपी काबू किया है। इस मामले में कलायत थाना की टीम ने गांव बालू निवासी आरोपी सोनू को काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बालू निवासी राजेश ने शिकायत दी थी कि दो मार्च को वह शादी में गया हुआ था। उसकी कंबाइन सुरेंद्र सिंह के मकान में खड़ी हुई थी। उसके चाचा के लड़के ने उसको फोन करके बताया कि कंबाइन के पास रखी तेल की कैनी, टूल किट व ट्रॉली से लोहे का सामान को गांव का ही युवक सोनू चोरी कर ले गया है। आरोपी शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। संवाद
देसी शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
कैथल। थाना शहर पुलिस ने 13 बोतल देसी शराब सहित एक आरोपी को काबू किया है। थाना शहर पुलिस के पीएसआई गगनदीप सिंह व एएसआई दलबीर सिंह की टीम ने सांयकालीन गश्त में बाइक पर सवार आए संदिग्ध सलिंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। चीका बाईपास गदली ड्रेन कैथल के पास वीरवार शाम पुलिस ने उसे दबोचा। प्लास्टिक कट्टे से 13 बोतल देसी शराब उसके पास बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना शहर में मामला दर्ज किया गया है। संवाद