फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: किशोरी लापता होने के मामले में दिया गिरफ्तारी का आदेश

Wed, 09 Jul 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सीवन की किशोरी के लापता होने और दुष्कर्म की शिकायत के मामले में हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने संज्ञान लिया है। मुख्य आरोपी नसीब की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश जारी करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के निर्देश पुलिस को दिए हैं।

रेनू भाटिया ने कैथल पहुंचकर पीड़िता पक्ष की सुनवाई की। किशोरी ने आरोप लगाया था कि नसीब नामक युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और उसके बाद शादी से इन्कार कर दिया। साथ ही उसने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी की परिचित महिला ममता ने न केवल बहला-फुसलाकर उसके संबंध नसीब से करवाए, बल्कि बाद में दूसरे युवक से शादी कराने का झांसा देकर उससे भी शारीरिक शोषण कराया।
विज्ञापन


मामले में एक नया मोड़ तब आया जब पूछताछ के लिए थाने बुलाए जाने पर ममता ने चार पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया। इस शिकायत के आधार पर तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, जिसकी जांच अब करनाल पुलिस कर रही है। आयोग ने इस आरोप की भी स्वतंत्र जांच के निर्देश दिए हैं। चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने कहा कि सभी मामलों की जांच में संवेदनशीलता और निष्पक्षता बरती जाएगी। पीड़िताओं को सुरक्षा और संरक्षण दिया जाएगा, ताकि उन्हें न्याय मिल सके।

असम की युवती से धोखा

सुनवाई के दौरान एक और मामला सामने आया, जिसमें असम की एक युवती ने बताया कि एक युवक से उसकी इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। युवक ने उसे कैथल बुलाया लेकिन यहां आकर उसका संपर्क तोड़ दिया। युवती इस समय वन स्टॉप सेंटर में शरण लिए हुए है। चेयरपर्सन ने पुलिस को इस मामले में भी तत्काल और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


शादी के बाद छोड़ने का मामला

तीसरे मामले में एक महिला ने शिकायत की कि एक युवक ने उससे शादी कर ली और फिर उसे छोड़ दिया। आयोग ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर परिवार की मौजूदगी में समाधान निकालने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें