फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चावल सेलर व बिनौला गोदाम से सेंधमारी के मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चावल शेलर व बिनौला गोदाम में सेंधमारी करके लाखों रुपये की चोरी के मामले में गिरोह के सरगना सहित 3 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। कब्जे से चोरी की 20 बोरी बासमती चावल, 71 बोरी बिनौला, 2500 रुपये नकदी व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली गई।
विज्ञापन

एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि माडल टाउन कैथल निवासी विनोद कुमार की शिकायत पर थाना शहर में दर्ज मामले के अनुसार उसका कुतुबपुर रोड पर शैलर है। 5 दिसंबर की रात अज्ञात व्यक्ति 50-50 किलो वजन के सैकड़ों कट्टे बासमती चावल चुरा ले गए। सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर अनूप सिंह की अगुवाई में हेडकांस्टेबल रणदीप सिंह की टीम द्वारा मामले में करीब 26 वर्षीय आरोपी बलराज न्यू सुभाष नगर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी का 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया था। पूछताछ के दौरान उसके साथी दिनेश शेरगढ़ रोड कैथल को भी गिरफ्तार कर लिया गया। बलराज के कब्जे से 20 बोरी बासमती चावल व दिनेश के कब्जे से चावल बेचकर प्राप्त की गई 2500 रुपये नकदी बरामद की गई। अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई।
पूछताछ के दौरान आरोपी बलराज द्वारा उद्योग मार्ग स्थित एक गोदाम से 7 जनवरी की रात बिनौला की बोरियां चुराने की वारदात को अंजाम देना भी कबूला गया। इस संबंध में विकास जखौली अड्डा कैथल द्वारा पुलिस को शिकायत दी गई थी। आरोपी वहां से 70-80 बोरी बिनौला चुरा ले गए थे। सीआईए-1 पुलिस के हेडकांस्टेबल राजेश कुमार द्वारा आरोपी बलराज को गिरफ्तार करके एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। आरोपी ने कबूला कि उसने अपने 4 अन्य साथियों की मदद से दो बाइकों पर बिनौला की बोरी सुरेश कैलरम हाल निवासी पटेल नगर को औने-पौने दाम में बेच दी थी। पुलिस द्वारा आरोपी सुरेश को भी गिरफ्तार कर लिया गया। उससे 71 बोरी बिनौला बरामद किया गया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें