फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार का इनामी बदमाश अपने दो साथियों समेत गिरफ्तार

विज्ञापन
Arrest - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
एक वर्ष पूर्व चीका के एक व्यापारी के प्रतिष्ठान पर फायरिंग कर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने मुख्य सरगना 25 हजार के इनामी जैकी बिजणा और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। जो व्यापारी की हत्या की फिराक में थे। उनके पास से भारी मात्रा में असलाह सहित 55 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। उन्हें रिमांड पर लेकर पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। हरियाणा व उत्तर प्रदेश में तीनों के खिलाफ गंभीर अपराधों के आरोप में केस दर्ज हैं। वहीं दो आरोपियों द्वारा यूपी के बाराबंकी में डबल मर्डर की वारदात को भी अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन

एसपी शशांक सावन ने बताया कि सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर अनूप सिंह की अगुवाई में टीम टीम चक्कुलदाना मोड़ रामथली मौजूद थी। सूचना मिलने पर नाकाबंदी कर अगौंध की तरफ से आई गाड़ी को रुकने का संकेत किया गया, जिस पर कार सवार चक्कुलदाना की तरफ भगाने लगे। पुलिस ने करीब 3 किलोमीटर तक पीछा किया। लेकिन इसी बीच 3 युवक कार से उतरकर खेतों की तरफ अलग-अलग दिशा में भाग निकले। सीआईए पुलिस कर्मचारियों द्वारा तीनों को दबोच लिया गया। उनकी पहचान 25 हजार रुपये के इनामी, न्यायालय से उद्घोषित बदमाश जितेंद्र उर्फ जैकी निवासी गांव बीजना जिला करनाल, अनित उर्फ नितिन उर्फ निवासी भाणा जिला कैथल व रामपाल उर्फ मोनू राहड़ा जिला करनाल के रूप में हुई।
पहले भी आरोपियों के खिलाफ दर्ज हैं कई मामले
पूछताछ में पता चला कि तीनों आरोपियों में सभी के खिलाफ अलग-अलग थानों में हत्या, डकैती, हत्या का प्रयास, रंगदारी मांगने व शस्त्र अधिनियम के काफी मामले दर्ज हैं। इनमें से गिरोह के सरगना जैकी जानलेवा हमलों के दो मामलों में न्यायालय द्वारा उद्धघोषित अपराधी करार दिया जा चुका है। तीनों शातिर आरोपी रंगदारी ना देने पर चीका के व्यवसायी सहित गांव बीजणा में जमीन विवाद के चलते हुए व्यक्ति की हत्या को भी अंजाम देने वाले थे। आरोपी अनित व रामपाल द्वारा बाराबंकी उत्तरप्रदेश में डबल मर्डर करने की वारदात को अंजाम देना भी कबूल किया गया है। इनकी गिरफ्तारी से चीका के व्यवसायी व बिजणा के व्यक्ति की हत्या की वारदात टल गई।
विज्ञापन

हथियारों का जखीरा बरामद- जांच के दौरान आरोपी जैकी के कब्जे से .32 बोर के 2 देशी पिस्तौल व 25 जिंदा कारतूस, अनित के कब्जे से 315 बोर के 2 देशी पिस्तौल व 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए। वहीं आरोपी रामपाल के कब्जे से एक 315 बोर व एक .32 बोर के दो पिस्तौल व 26 जिंदा कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें