खेत में पानी देने को लेकर हुए विवाद में गिरफ्तार 2 आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिए हैं। दोनों आरोपी 17 जून को न्यायालय के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए, जबकि वारदात में लिप्त अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक कृष्ण मुरारी ने बताया कि एसएचओ कलायत इंस्पेक्टर हत्या के मामले में पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपी ईशम वासी बालू के कब्जे से गंडासी तथा गुरबचन के कब्जे से लाठी बरामद की है। विदित रहे कि बिढ़ान पट्टी बालु वासी 70 वर्षीय फूलाराम अपने करीब 26 वर्षीय पुत्र सुशील के साथ 12 जून की रात सिंचाई करने अपने खेत में गए हुए थे।
अगली सुबह करीब 2:30 बजे जब पिता-पुत्र बाइक पर घर वापस आ रहे थे, तो 3 मोटरसाइकिलों पर सवार हथियारबंद आरोपियों ने उनका रास्ता रोककर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया तथा फरार हो गए। झगड़े की वजह सिंचाई खाल बारे बेवजह विवाद की रंजिशन बताया गया है।
करीब एक माह पूर्व पानी को लेकर सुशील व आरोपी रामनारायण में कहासुनी हो गई थी। जिस कारण हुए झगड़े में सुशील ने दम तोड़ दिया, जबकि फूला राम उपचाराधीन है। वारदात में लिप्त शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है, जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।