फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: महावीर अवार्ड के लिए करें आवेदन

Sun, 07 Jul 2024 04:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। भगवान महावीर फाउंडेशन द्वारा 28वें महावीर अवार्ड के लिए चार क्षेत्रों क्रमश: अहिंसा व शाकाहार, शिक्षा, दवा व समुदाय और सामाजिक सेवा में आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह जानकारी डीसी प्रशांत पंवार ने दी है। उन्होंने बताया कि इसके लिए अंतिम तिथि 30 जुलाई निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


डीसी प्रशांत पंवार ने बताय कि भगवान महावीर फाउंडेशन इन चार क्षेत्रों में पुरस्कार देगा। इनमें प्रत्येक क्षेत्र में विजेता को 10 लाख रुपये, एक प्रशस्ति पत्र और एक स्मृति चिह्न प्रदान किया जाएगा। इस अवार्ड के लिए गरीब तबके व समाज के लिए सेवाएं देने वाले संस्थान और लोग आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के तहत अहिंसा और शाकाहार, शिक्षा, दवा व समुदाय और सामाजिक सेवा के अवार्ड दिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इन पुरस्कारों के लिए विजेताओं का चयन भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एमएन वेंकटाचालिहा की अध्यक्षता में न्यायपीठ द्वारा किया जाता है। प्रत्येक अवार्ड में 10 लाख रुपये, एक प्रशस्ति पत्र व एक स्मृति चिह्न दिया जाएगा। इसके लिए नागरिक 30 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

अवार्ड के लिए निर्धारित आवेदन पत्र को भरकर डाक द्वारा भगवान महावीर फाउंडेशन, सियाट हाउस, 961, पूनमल्ली हाई रोड, पुरासावाल्कम, चेन्नई, तमिलनाडु-600084 अथवा ई-मेल nominations.bmfawardsgmail.com के माध्यम से भिजवा सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें