फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पहली मेरिट सूची के तहत दाखिले नौ तक

Sun, 07 Jul 2024 03:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कॉलेजों मेंं विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए विद्यार्थी पहुंचे। शुक्रवार को ही पहली मेरिट सूची जारी हो गई थी, लेकिन यह देरी से आई। इसलिए कल दाखिला प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी लेकिन शनिवार सुबह से ही बड़ी संख्या में विद्यार्थी दाखिले के लिए कॉलेजों में पहुंचने लगे।

कैथल के राजकीय कॉलेज, आरकेएसडी कॉलेज, आईजी कॉलेज व जाट कॉलेज में प्रथम वर्ष के सभी पाठ्यक्रम से संबंधित डेस्क के साथ-साथ चालान जनरेट करने के डेस्क भी स्थापित कर दिए गए हैं। अब विद्यार्थियों को अपने दाखिले या अन्य किसी पूछताछ के लिए केवल कॉलेजों में बने हेल्प डेस्क पर ही आना होगा। यह पहली मेरिट सूची दाखिले के लिए नौ जुलाई तक मान्य है और उसके बाद दूसरी मेरिट सूची आएगी। बहुत से विद्यार्थियों को अभी भी कॉलेज के चुनाव, विषय और मेरिट सूची में नाम, कॉलेज बदलने आदि को लेकर संशय है। सलाह दी जाती है कि छात्र कॉलेज के मुख्य हॉल में स्थापित हेल्प डेस्क पर जाएं।
विज्ञापन


नई शिक्षा नीति के तहत दाखिलों को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह है। मेरिट सूची लगने के बाद शनिवार को ही विद्यार्थी दाखिले के लिए पहुंचने लगे हैं। जिन विद्यार्थियों को प्रथम मेरिट सूची में नाम आया है वह नौ जुलाई तक दाखिला फीस जमा करा सकता है। -डॉ. मनोज कुमार भाम्बू, प्राचार्य डॉ. भीमराव आंबेडकर।
विज्ञापन


आरकेएसडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने बताया कि कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है और यह सुचारू रूप से चल रही है। कॉलेज के मुख्य हॉल में स्टाफ तैनात है, जो विद्यार्थियों की मदद कर रहा है। -डॉ. संजय गोयल, प्राचार्य आरकेएसडी कॉलेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें