फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नशे से दूर रहने का किया आह्वान

Sat, 08 Mar 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका/कैथल। ग्रामीण भ्रमण के अभियान के तहत सिहाली, बुढ़नपुर, मोहनपुर व मालखेड़ी गांव में जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके तहत पुलिस टीम ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव बताए। साथ ही नशे से दूर रहने का आह्वान किया।

गुहला के डीएसपी कुलदीप बेनीवाल, एसएचओ चीका इंस्पेक्टर सुरेश कुमार व डीएसपी बीरभान और चौकी संगतपुरा प्रभारी एएसआई बलजीत ने ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान डीएसपी ने कहा कि आज का युवा नशे व अपराधों की ओर ज्यादा अग्रसर है। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि अपने बच्चों को नशे से बचाएं व सामाजिक कार्यों में सहयोग के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता है कि गांव में शांति का माहौल बना रहे और आम जनता में सुरक्षा की भावना बनी रहे। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि गांव में किसी भी प्रकार की गुटबाजी से दुर रहे। यदि कोई गांव में नशा बेचता है या किसी किस्म का अपराध करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा व अपराधी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान गांव में कैमरे लगवाने बारे, अवैध शराब खुर्दें बंद करने बारे व ग्रामीणों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग जरूर करने और गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट लगाने लिए भी प्रेरित किया। समझाया कि यातायात के नियम अपनी और दूसरों की जान बचाने के लिए बनाए गए हैं, पालन करें।

स्वयंसेवकों ने निकाली रैली, पेश किया नुक्कड़ नाटक

कैथल। आरकेएसडी कॉलेज की ओर से राजकीय प्राथमिक स्कूल खुराना में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर के सातवें दिन शिक्षा पर रैली निकाली। साथ ही नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर जागरूक किया।
विज्ञापन


छठें दिन का शुभारंभ एनएसएस की प्रार्थना एवं गीत के साथ किया। इसके बाद सूर्य नमस्कार व योग करवाया गया। इस शिविर का मुख्य थीम सशक्त भारत है। शिविर के पहले चरण की मुख्य अतिथि राजकीय प्राथमिक स्कूल, खुराना स्कूल के अंग्रेजी विभाग की अध्यापिका सुमन ने जीवन मूल्यों के महत्व के बारे में बताया। आरकेएसडी कॉलेज की प्रो. रचना सरदाना ने स्किल आधारित शिक्षा का महत्व बताया व उस पर आधारित कुछ खेल करवाए गए। इस अवसर पर डॉ. संजय गर्ग, डॉ. राजेश देशवाल व अनिता ने सभी गतिविधियों का समन्वय किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें