फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अपेक्षा को स्केटिंग में कांस्य यूरोप में करेंगी प्रतिनिधित्व

Wed, 21 Jan 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
20केएलटी4: मुंबई में अपने माता-पिता व भाई के साथ खिलाड़ी अपेक्षा - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। हरियाणा की 12 वर्षीय होनहार स्केटिंग खिलाड़ी अपेक्षा ने राष्ट्रीय स्तर की स्केटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। इससे पहले वह प्रदेश स्तर पर स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। अब जून में यूरोप में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में वह हिस्सा लेंगी।

अपेक्षा के पिता संजीव कुमार पहले कलायत में कार्यरत रहे हैं और वर्तमान में खिजराबाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में प्रबंधक पद पर सेवाएं दे रहे हैं, जबकि माता मीनाक्षी मूल रूप से कलायत की निवासी हैं। परिजनों ने बताया कि 19 जनवरी को मुंबई में आयोजित
विज्ञापन


नेशनल स्केटिंग प्रतियोगिता में अपेक्षा ने कांस्य पदक जीतकर नाम

रोशन किया है। इससे पूर्व दिसंबर माह में गुरुग्राम में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया था।

राष्ट्रीय स्तर की इस सफलता के बाद अपेक्षा को जून माह में यूरोप में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए आमंत्रण मिला है, जिसमें विश्व के कई देशों के शीर्ष खिलाड़ी भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता में अपेक्षा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के राज्य चेयरमैन महेंद्रपाल धानियां ने बताया कि संस्था खेलों अपेक्षा को सम्मानित करेगी।

बेटे की तरह बेटी को भी मिला पूरा प्रोत्साहन

अपेक्षा के प्रशिक्षक ओमबीर राठी और एकता ने बताया कि कम उम्र से ही उसे स्केटिंग के प्रति गहरी रुचि रही है। नियमित अभ्यास, अनुशासन और कड़ी मेहनत के बल पर उसने यह मुकाम हासिल किया है। माता-पिता ने भी बेटी को हर कदम पर समान रूप से प्रोत्साहित किया, जिससे उसका आत्मविश्वास और प्रदर्शन दोनों मजबूत हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें