फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अनुदीप कौर को मिस और प्रवीन को चुना मिस्टर फ्रेशर

Sun, 09 Feb 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। श्रीराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शनिवार को बीएड व जेबीटी के विद्यार्थियों ने मिलकर एक पार्टी का आयोजन किया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में उमंग व उत्साह भरना रहा। पार्टी में हुई प्रस्तुति के आधार पर अनुदीप कौर को मिस फ्रेशर व प्रवीन को मिस्टर फ्रेशर चुना गया। 

पार्टी में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रबंधन कमेटी के प्रधान रवि सिंगला ने शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बधाई दी व कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। डॉ. ओपी गर्ग ने विद्यार्थियों का उत्साह एक रागनी सुनाकर बढ़ाया व समां बांध दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों में मुख्य रूप से सोनिया, अमीषा, इशिका, संतोष, कृमिता, कुसुम, कोमल, पूनम, अंजू, पूजा, रिंकू, संजय आदि विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रिंसिपल डॉ. अमित सैनी ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और कार्यक्रम आयोजित करने में हर संभव सहयोग दिया। प्राध्यापिका डॉ. बबली ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर डॉ. नीता ग्रोवर, अवधेश शर्मा, भावना, अनीता, सीमा, बंता सिंह ,कुलदीप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें