फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निबंध लेखन में अनु कुंडू रही प्रथम

विज्ञापन
Anu Kundu was the first in essay writing - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैलरम में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत पेंटिंग, निबंध लेखन, कविता, भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। निबंध लेखन में 12वीं कक्षा की अनु कुंडू प्रथम रही, 12वीं की अनु शर्मा द्वितीय तथा दसवीं कक्षा की तमन्ना तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

कविता प्रतियोगिता में 11वीं की पूनम प्रथम, नौंवी से राहुल द्वितीय व नौवीं कक्षा की सपना तृतीय रही। पेंटिंग प्रतियोगिता में 12वीं कक्षा की महक प्रथम, दसवीं से रवि द्वितीय और सोनिया तृतीय स्थान पर रहे। भाषण में 11वीं की शिवानी अव्वल रही है। यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन लीगल लिटरेसी क्लब प्रभारी व राजनीति शास्त्र के प्राध्यापक जगदीश ढुल की देखरेख में हुआ। इस कार्यक्रम में बच्चों ने चित्रों, कविताओं, भाषण से पर्यावरण पर, दहेज प्रथा, नशाखोरी, बाल विवाह के बारे में संदेश दिया। विद्यालय के प्राचार्य रविंद्र कुमार ने बच्चों की सराहना की और उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें