अभियान के दौरान पौधारोपण करते हुए।
- फोटो : 1
गुहला चीका। विधिक सेवाएं प्राधिकरण समिति गुहला के अध्यक्ष व अतिरिक्त सिविल जज गुहला अक्षय चौधरी के निर्देशन में पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में राजकीय कन्या महाविद्यालय चीका में पैनल अधिवक्ता जीवन सिंह नैन ने पौधरोपण किया। फलदार व छायादार वृक्ष लगाए। अधिवक्ता जीवन सिंह नैन ने कहा कि पर्यावरण में संतुलन बनाए रखने के लिए पौधरोपण ही एकमात्र विकल्प है। उन्होंने कहा कि पौधों को लगाना ही काफी नहीं है बल्कि पेड़-पौधों की देखभाल एक बच्चे की तरह होती है जिन्हें समय-समय पर पानी खाद और दूसरी दवाइयों की भी जरूरत पड़ती है।
अभियान के दौरान पौधारोपण करते हुए।- फोटो : 1