फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हृदय रोग की जानकारी संग दिए सवालों के जवाब

Wed, 24 Jul 2024 03:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी की एक बैठक माता गेट स्थित निजी होटल में हुई। इस बैठक में अलकेमिस्ट अस्पताल पंचकूला से आए ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधांशु बुडाकोटी ने वरिष्ठ नागरिकों को जागरूक किया। डॉ. सुंधाशु ने प्रोजेक्टर स्क्रीन के माध्यम से विस्तार से ह्रदय रोग संबंधी समस्याओं पर प्रकाश डाला व वरिष्ठ नागरिकों की ओर से पूछे गए सवालों पर राय दी।

मंच संचालन करते हुए महासचिव धन सचदेवा ने बताया कि संस्था प्रधान नरेंद्र निझावन व मुख्य संरक्षक महेश दुआ की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में लगभग 120 वरिष्ठ नागरिकों ने उपस्थिति दर्ज कराई। महासचिव धन सचदेवा ने बताया कि बैठक में सर्वप्रथम गुरु पूर्णिमा की बधाई के साथ गायत्री मंत्र का उच्चारण किया। इसके बाद सभा के दिवंगत सदस्य ओमप्रकाश गुप्ता की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


संस्था सदस्य रामलाल कालड़ा, ईश्वर दास अरोड़ा, शकुंतला निझावन ने गुरुमय भजनों से सदन को भक्तिमय किया। प्रधान नरेंद्र निझावन ने बैठक में उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए चार नए सदस्यों अनिल कुमार नरुला, रामदास मदान, शामलाल रहेजा व रमेश चंद्र सेठी को सम्मान पट्टिका पहनाकर संस्था में शामिल किया व डॉ. सुधांशु का परिचय करवाया। मुख्य संरक्षक महेश दुआ ने अपने चिर-परिचित शायरी अंदाज में डाॅ. सुधांशु बुडाकोटी का स्वागत किया व संस्था की ओर से डाॅ. सुधांशु को सम्मान पट्टिका पहनाकर व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

बैठक में जुलाई माह में जन्मे साथियों तुलसी दास सचदेवा, वीके चावला, नरेंद्र निझावन, अशोक भारती, जगदीश लाल कालड़ा, रामसरुप मिगलानी, सुभाष गेरा, मदन लाल खुराना, नरेंद्र चानना, हरीश पुरी, शामलाल, रमेश सेठी के जन्मदिन सम्मान पट्टिका पहनाकर व उपहार भेंट कर हर्षोल्लास पूर्वक मनाए। इसके बाद वरिष्ठ नागरिकों को दिनचर्या में आने वाली सामाजिक पारिवारिक व प्रशासनिक समस्याओं पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


इस अवसर पर इंद्रजीत सरदाना, राजकुमार मुखीजा, डॉ. जैली राम बंसल, सोमप्रकाश गोयल, श्याम लाल खेड़ा, सतीश चावला, राजकुमार दुआ, भीमसेन सचदेवा, यशपाल चौधरी, जितेंद्र बंसल, कंवल तनेजा, गुलशन चुघ, जगदीश कटारिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें