फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: निबंध लेखन प्रतियोगिता में अंशुल को पहला स्थान

Thu, 23 Jan 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आरकेएसडी कॉलेज की एनसीसी इकाइयों ने 10 हरियाणा बटालियन कुरुक्षेत्र के तत्वावधान में बुधवार को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में अंशुल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, आशीष दूसरे स्थान पर रहे और स्नेहा तीसरे स्थान पर रहीं।

सीटीओ डॉ. रितु कांग और एएनओ डॉ. रघबीर लांबा के मार्गदर्शन में एनसीसी कैडेटों को राष्ट्रीय युवा दिवस के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता, पोस्टर प्रस्तुति प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन


इसमें स्वयंसेवकों ने भविष्य के लिए बुनियादी ढांचे का निर्माण, विकसित भारत के लिए युवाओं को सशक्त बनाना और महिलाओं को सशक्त बनाना और सामाजिक संकेतकों में सुधार विषयों पर निबंध लिखे।

कैडेट मीनाक्षी, ईशा, संजू, मोहित, पायल, तमाना, शिवानी, अर्जू, सिया और काजल ने युवाओं से संबंधित विभिन्न विषयों पर पोस्टर प्रस्तुत किए, जैसे कि सरकार की कौशल युवाओं के लिए पहल और युवा के रूप में राष्ट्र निर्माता आदि। आशीष ने राष्ट्रीय विकास के लिए महिलाओं को सशक्त बनाने पर प्रकाश डाला, और अंशुल ने राष्ट्रीय युवा दिवस के महत्व को रेखांकित किया। हिमांशु ने कार्यक्रम का संचालन किया। प्रिंसिपल डॉ. संजय गोयल ने एनसीसी अधिकारियों सीटीओ डॉ. रितु कांग और एएनओ डॉ. रघबीर लांबा ने इस महत्वपूर्ण दिन को मनाने के लिए की गई पहल की सराहना की।
विज्ञापन


सीटीओ 4/10 कंपनी डॉ. रितु कांग ने कैडेट्स को प्रेरित किया और उन्हें अपने लक्ष्यों पर केंद्रित रहने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। एएनओ 5/10 कंपनी डॉ. रघबीर लांबा ने कैडेट्स को एसएसबी परीक्षाओं के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया। 10 हरियाणा बटालियन के पीआई स्टाफ सूरज और सन्नी ने भी कैडेट्स को प्रेरित किया और भागीदारी की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें