फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक और मरीज की मौत, 63 लोग संक्रमित

विज्ञापन
Another patient dies from Corona, 63 people infected - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शुक्रवार को एक और 50 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 63 नए संक्रमित व्यक्ति पाए गए। 50 वर्षीय व्यक्ति गांव पाई का निवासी था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे कुरुक्षेत्र के एक निजी अस्पताल में दाखिल किया गया था। शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। ये व्यक्ति संक्रमित होने के साथ-साथ हृदय रोगी बताया गया। अब तक जिले में 85 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को मिले संक्रमितों में एक अस्पताल कर्मी और एक शॉपिंग मॉल का कर्मचारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

अब जिले में 621 एक्टिव केस
जिले में अब कोरोना के 621 एक्टिव केस हैं। शुरू से लेकर अब तक जिले में 6332 संक्रमित व्यक्ति पाए गए हैं। इनमें से 5626 व्यक्ति ठीक हो चुके हैं। शुक्रवार को भी 102 व्यक्ति ठीक हुए। संक्रमितों की अपेक्षा ठीक होने वालों की संख्या ज्यादा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें