फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मांगों के लिए संघर्ष तेज करने का किया एलान

Sat, 06 Jan 2024 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। वेतन विसंगतियों के मुद्दे पर शुरू की गई पटवारियों और कानूनगो की हड़ताल शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान पटवारियों व कानूनगो ने लघु सचिवालय में धरना दिया। पटवारियों का कहना था कि मांगों के पूरा होने तक वे अपना संघर्ष जारी रखेंगे। वहीं, पटवारियों व कानूनगो ने राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर सोमवार से तीन दिन तक और हड़ताल बढ़ाने का निर्णय लिया है।

गौरतलब है कि अब शनिवार और रविवार को छुट्टी के साथ ही सोमवार से भी जमीन की रजिस्टरी व इंतकाल और फर्द से संबंधित कार्य नहीं हो पाएंगे। शुक्रवार को भी करीब 50 रजिस्टरी रुकी और करीब 100 जमीन के इंतकाल और फर्द निकालने का कार्य प्रभावित हुआ। सत्यापन की फाइलें अटकी रहने से लोग मायूस होकर लौट गए। इस बीच प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी धरना स्थल पर पहुंचें और पटवारियों का हौसला बढ़ाया। जिला कार्यकारिणी ने सभी सदस्यों का स्वागत किया।
विज्ञापन


इस मौके पर प्रदेश कोषाध्यक्ष सन्नी डागर ने कहा कि पिछले तीन दिनों से वे कड़ाके की ठंड में हड़ताल पर बैठे हैं। यदि ये एकजुटता अन्य जिलों के लिए प्रेरणादायक है। बताया कि अब सोमवार से तीन दिन और हड़ताल का समय बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इससे राज्य कार्यकारिणी को बल मिलता है। आश्चर्य की बात तो यह है कि चंडीगढ़ से प्रधान के पास अधिकारियों का फोन आया कि अपनी मांग भेज दो।

पटवारी पिछले एक वर्ष में कई मांग पत्र दे चुके हैं। क्या सरकार को मांग ही नहीं पता। पटवारी सेवानिवृत्त होने के कारण संख्या कम हो रही है। सरकार ने कौशल रोजगार भर्ती शुरू की है, इसका कर्मचारी कड़ा विरोध करते हैं। निजी कर्मचारी राजस्व रिकॉर्ड को खुर्द-बुर्द कर देगा।

एसकेएस जिला प्रधान शिवचरण व पूर्व जिला प्रधान जरनैल सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों की मांग मान लेती हैं फिर मुकर जाते हैं। सरकार को मनाने के लिए एकजुटता जरूरी है। एसकेएस महासचिव ओम प्रकाश भाल ने कहा कि सरकार जल्द पटवारियों को पे ग्रेड का लाभ 1 जनवरी 2016 से लागू करे। जिला प्रधान दिलबाग सिंह ढुल व सुखविंद्र सिंह ने कहा कि कैथल जिला के पटवारी और कानूनगो धरने पर डटे हुए हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर धर्मवीर प्रजापति, जींद जिला पूर्व प्रधान नरेश ढांडा, पूर्व प्रधान राजा राम, हेमंत शर्मा, राजेश एडवोकेट, कलायत प्रधान मनदीप सिंह, राजौंद प्रधान बलविंद्र सिंह, कैथल तहसील प्रधान फग्गू राम, कानूनगो जागर सिंह, रमेश कुमार, संजय कुमार, रणधीर सिंह, पटवारी सुमित, रामनिवास, देवी दयाल, सुखबीर सिंह राणा व सन्नी देओल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें