फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पुश-अप्स प्रतियोगिता में अंकुश अव्वल

Fri, 23 Jan 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद ओ​डिशा ट्रैकिंग कैंप में भाग लेने वाले कैडेट व ​शिक्षक।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। ओडिशा के बालासोर में आयोजित आठ दिवसीय ट्रैकिंग कैंप में आरकेएसडी कॉलेज के अंकुश पुश-अप्स प्रतियोगिता में अव्वल रहे। उनके साथ ही रोबिन (आरकेएसडी 4/10 कंपनी, 10 हरियाणा बटालियन एनसीसी, कुरुक्षेत्र) ने भी कैंप में हिस्सा लिया।

कैंप के दौरान प्रतिदिन सायंकाल खेलकूद एवं शारीरिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें कैडेट अंकुश ने पुश-अप्स प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर शारीरिक दक्षता का परिचय दिया। शिविर में विभिन्न राज्यों से आए कैडेटों ने भाग लिया, जिससे ‘विविधता में एकता’ के भाव को मजबूती मिली।
विज्ञापन


ट्रैकिंग गतिविधियों के अंतर्गत कैडेटों ने दुब्लागाड़ी बीच एवं चांदीपुर बीच में पैदल ट्रैकिंग की। चांदीपुर बीच समुद्र को कैडेटों ने नजदीक से देखा। इसके अतिरिक्त कैडेटों ने रेमुना स्थित खिराचोरा गोपीनाथ मंदिर के दर्शन किए तथा ओडिशा की संस्कृति, भाषा, स्थानीय भोजन एवं तटीय भौगोलिक विशेषताओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन


आरकेएसडी कॉलेज की प्रबंध समिति के अध्यक्ष अश्वनी शोरवाला एवं प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने कैंप में भाग लेने वाले कैडेटों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह कैंप लेफ्टिनेंट डॉ. राघबीर लाम्बा एवं एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. रितु कंग वालिया के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें